रेनॉ इंडिया की बिक्री फरवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही

Ads

रेनॉ इंडिया की बिक्री फरवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 02:42 PM IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो की थोक बिक्री फरवरी, 2026 में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 2,676 वाहन बेचे थे।

रेनो इंडिया ने रविवार को बयान में कहा कि वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में कंपनी ने अपनी सकारात्मक वृद्धि दर को बरकरार रखा है और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत की संचयी वृद्धि दर्ज की है।

बयान के अनुसार, कंपनी के नए ‘काइगर’ और ‘ट्राइबर’ मॉडल की मजबूत मांग के कारण बिक्री में यह बढ़ोतरी हुई है।

भाषा सुमित अजय

अजय