रेनॉल्ट इंडिया ने नेपाल को काइगर का निर्यात शुरू किया

Ads

रेनॉल्ट इंडिया ने नेपाल को काइगर का निर्यात शुरू किया

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 08:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नई दिल्ली, 15 जुलाई (पीटीआई) वाहन विनिर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने नेपाल को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर का निर्यात शुरू कर दिया है।

रेनॉल्ट ने बताया कि काइगर को नेपाल में कंपनी के वितरक – एडवांस्ड ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पेश किया जाएगा।

रेनॉल्ट के नेपाल में 15 बिक्री और 13 सर्विस केंद्र हैं।

रेनॉल्ट इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलापल्ले ने एक बयान में कहा, ‘‘हम वृद्धि की इस गति को जारी रखेंगे और दक्षेस क्षेत्र के अन्य देशों में काइगर का निर्यात बढ़ाएंगे।’’ कंपनी ने पहली खेप में 122 गाड़ियां भेजी हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय