सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ कपिला ने देश के कराधान ढांचे में विसंगतियों पर चिंता जताई
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ कपिला ने देश के कराधान ढांचे में विसंगतियों पर चिंता जताई
नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) के मानद अध्यक्ष के. के. कपिला ने भारत के कराधान ढांचे में मौजूद विसंगतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।
कपिला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि भारत अगर वास्तव में वर्ष 2047 तक वैश्विक ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महाशक्ति बनने का लक्ष्य हासिल करना चाहता है, तो देश की राजकोषीय नीतियों को उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी प्रगति का सक्रिय रूप से समर्थन करना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम दुर्भाग्यवश जीवनरक्षक हेलमेट और स्टेथोस्कोप जैसी वस्तुओं पर कर लगा रहे हैं, जबकि क्रिकेट पर नहीं। भारत की दीर्घकालिक विकासात्मक और तकनीकी आकांक्षाओं के अनुरूप कर व्यवस्था प्राथमिकताओं को पुनर्संतुलित करने की तत्काल आवश्यकता है।’’
कपिला ने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने वर्ष 2023 में लगभग 11,770 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जबकि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने 5,120 करोड़ रुपये का अधिशेष दर्ज किया।
भाषा यासिर अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ कपिला ने देश के कराधान ढांचे में विसंगतियों पर चिंता जताई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm