नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री मई माह में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,03,231 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 89,429 इकाई थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी के बयान के अनुसार, मई माह में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 94,115 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष मई में यह 75,820 इकाई थी।
हालांकि, मई, 2026 में कंपनी का निर्यात पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में 33 प्रतिशत घटकर 9,116 इकाई रह गया, जो पिछले वर्ष इसी माह में 13,609 इकाई था।
आयशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘मौजूदा व्यापक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हम वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में निरंतर वृद्धि के साथ अपनी रफ्तार बनाए हुए हैं। यह महीना हमारे लिए उत्साहजनक रहा क्योंकि हमने ‘बुलेट 650’ के साथ अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।”
भाषा
यासिर अजय
अजय