BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अगले चार वर्षों में शहरी बुनियादी ढांचे में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा: आवास सचिव

अगले चार वर्षों में शहरी बुनियादी ढांचे में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा: आवास सचिव

अगले चार वर्षों में शहरी बुनियादी ढांचे में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा: आवास सचिव
Bhasha
Published: 29 Aug 2025 | 5:43 pmModified: 29 Aug 2025 | 5:43 pm

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भारत के शहरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र में पिछले एक दशक में 30 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश हुआ है और अगले चार वर्षों में इसे 10 लाख करोड़ रुपये का और निवेश मिलने का अनुमान है।

नारेडको के 17वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने शुक्रवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है और अगले 20 वर्षों में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहेगी।

उन्होंने तेज शहरीकरण को एक चुनौती और अवसर दोनों बताया।

सचिव ने रियल एस्टेट उद्योग से आग्रह किया कि वे अपनी परियोजनाओं को उन जगहों पर विकसित करें जहां बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र से आवास से आगे अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने को भी कहा।

कटिकिथला ने कहा, ''पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में शहरी बुनियादी ढांचे और शहरी क्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान दिया गया है और भारी निवेश हुआ है।''

उन्होंने कहा, ''पिछले एक दशक में, हमने 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश देखा है और 2004-2014 की अवधि के दौरान यह निवेश केवल 1.78 लाख करोड़ रुपये था।''

सचिव ने कहा कि आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय केंद्र सरकार में चौथा सबसे बड़ा पूंजीगत व्यय वाला मंत्रालय है।

उन्होंने रियल एस्टेट उद्योग से अपनी विकास गतिविधियों को मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ने का अनुरोध किया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अगले चार वर्षों में शहरी बुनियादी ढांचे में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा: आवास सचिव

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm