शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 05:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.47 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.48 पर खुली और फिर टूटकर 74.47 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.59 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 92.40 पर अपरिवर्तित था।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के बाहर जाने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय