शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 10, 2021 5:25 am IST

मुंबई, 10 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 73.33 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.34 पर खुली और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 73.33 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की वृद्धि दर्शाती है।

हालांकि, शुरुआती सौदों में रुपये ने 73.41 के निचले स्तर को भी छुआ।

रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को 73.51 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 90.27 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 68.63 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में