शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़ा

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 05:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) संसद में आम बजट 2021-22 पेश किए जाने से पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 72.88 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.89 पर खुली और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.88 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर बंद हुआ था।

भाषा टीम

पाण्डेय

पाण्डेय