शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंचा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - July 28, 2021 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मुंबई, 28 जुलाई (भाषा) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 74.43 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मासिक सौदे पूरे होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.43 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.47 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.46 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 74.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय