रुपया कारोबार के दौरान 52 पैसे टूटकर 92.35 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Ads

रुपया कारोबार के दौरान 52 पैसे टूटकर 92.35 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 03:23 PM IST

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी उछाल और पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपया सोमवार को कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 52 पैसे टूटकर 92.35 के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच विदेशी निकासी से रुपये पर खासा दबाव देखा गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट आती रही और यह डॉलर के मुकाबले 92.35 के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

रुपया चार मार्च को पहली बार 92.35 प्रति डॉलर पर पहुंचा था जो उसका सबसे निचला इंट्रा-डे स्तर तक था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे भारत जैसी बड़ी तेल आयातक अर्थव्यवस्था की मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम