रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.38 रुपये पर खुला तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले महज दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 73.35 और नीचे में 73.42 प्रति डॉलर तक गया।

छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.52 रह गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत घटकर 42.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय