रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे कमजोर होकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Ads

रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे कमजोर होकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 06:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, 10 अगस्त (भाषा) रुपये में दूसरे कारोबारी सत्र में भी मंगलवार को गिरावट देखी गई। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.40 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 74.33 से 74.46 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे लुढ़क कर 74.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 74.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 28 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.04 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.98 प्रतिशत बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.81 अंक बढ़कर 54,554.66 अंक पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण