रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.23 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 09:51 AM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 09:51 AM IST

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.23 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है। बुधवार को रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.75 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

भाषा अजय अजय

अजय