रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर
Modified Date: October 8, 2025 / 10:01 am IST
Published Date: October 8, 2025 10:01 am IST

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 88.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण रुपया दबाव में बना हुआ है और एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.76 पर खुला। फिर 88.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.77 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.85 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.02 अंक चढ़कर 82,180.77 अंक पर और निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 25,178.55 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में