मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.27 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.29 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 93.27 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे अधिक है।
रुपया बुधवार को दो पैसे मजबूत होकर 93.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.72 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 529.55 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 78,640.79 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 156.50 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,387.80 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 94.95 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 666.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा निहारिका
निहारिका