मुंबई, 12 मार्च (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 35 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के थमने के कोई संकेत न दिखने के मद्देजनर विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा दबाव में है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में सत्र की कमजोर रुख ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.25 पर खुला। फिर कारोबार के दौरान सर्वकालिक निचले स्तर 92.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 35 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.01 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.40 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 445.26 अंक या 0.58 प्रतिशत फिसलकर 76,418.45 अंक पर जबकि निफ्टी 121.70 अंक या 0.51 प्रतिशत टूटकर 23,745.15 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 6.72 प्रतिशत चढ़कर 98.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भाषा निहारिका
निहारिका