Rupee vs dollar in early trade
मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे टूट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नीचे आया। बाद में यह 23 पैसे के नुकसान से 73.65 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.53 पर पहुंच गया।
भाषा अजय अजय
अजय
Also Read : शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर