रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Ads

रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - August 26, 2021 / 06:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशक, शुक्रवार को, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष, जेरोम पॉवेल के मुख्य भाषण से संकेतों का इंतजार करते नजर आये तथा रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ हुई।

इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा पर अनुकूल असर हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.22 पर खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.27 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 4.89 अंक की तेजी के साथ 55,949.10 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.87 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.60 प्रतिशत घटकर 71.82 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,071.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर