शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

Ads

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - February 9, 2022 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू बाजार में मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 74.68 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.70 पर खुला और बाद में बढ़त के साथ 74.68 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.53 पर था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी