सात्विक ग्रीन ने ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए बनाई अनुषंगी कंपनी

Ads

सात्विक ग्रीन ने ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए बनाई अनुषंगी कंपनी

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:49 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय सात्विक ग्रीन एनर्जी ने बैटरी प्रौद्योगिकियों और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास एवं तैनाती पर ध्यान देने के लिए एक पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बनाई है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी अनुषंगी कंपनी ‘सात्विक पावर स्टोरेज सॉल्यूशंस’ अगले पांच वर्षों में 20 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता के अवसर तलाशने की योजना बना रही है। यह अनुषंगी प्रमुख बाजारों में ग्रिड स्थिरता और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण में सहायता प्रदान करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘इस अनुषंगी को 10,00,000 रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ स्थापित किया गया है और इसे 10 रुपये के 1,00,000 शेयरों में बांटा गया है। इसकी 100 प्रतिशत शेयरधारिता सात्विक ग्रीन एनर्जी के ही पास है।’

सात्विक ग्रीन वर्तमान में हरियाणा के अंबाला में 4.8 गीगावॉट क्षमता का मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम