Ban on Boring in Bhopal | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Ban on Boring in Bhopal जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, वैसे ही भू-जल स्तर में कमी देखी जाती है। बारिश की असमानता और पानी के रिचार्जिंग न होने के कारण जमीन के अंदर का पानी तेजी से घटता है। भू-जल स्तर लगातार हो रही गिरावट को लेकर अब मध्यप्रदेश की राजधानी भापोल कलेक्टर ने बोरिंग करने पर रोक लगा दी है।
Bhopal News इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि किसी भी तरह की नई बोरिंग बिना अनुमति नहीं कराई जा सकती। यदि कोई नियमों की अवहेलना करता है और बोरिंग कराता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मामले में FIR दर्ज कराई जाएगी।