एसबीआई के ग्राहक बदलवा लें अपना पुराना एटीएम कार्ड, इस तारीख के बाद नहीं करेगा काम

एसबीआई के ग्राहक बदलवा लें अपना पुराना एटीएम कार्ड, इस तारीख के बाद नहीं करेगा काम

एसबीआई के ग्राहक बदलवा लें अपना पुराना एटीएम कार्ड, इस तारीख के बाद नहीं करेगा काम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 11, 2018 11:01 am IST

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्‍टेट बैंक अपने एटीएम कार्ड में बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने जानकारी दी है कि वह अपने पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड बंद करने जा रहा है। ग्राहकों को अपना पुराना एटीएम कार्ड बदलकर नया ईएमवी चिप युक्त डेबिट कार्ड लेना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2018 रखी गई है। ग्राहक यदि नया कार्ड नहीं लेते हैं तो वे अपने पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि बैंकों की एटीएम मशीनें उनके पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।

एसबीआई ने ट्वीट कर बताया है कि ग्राहक नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से अप्लाई कर सकते हैं या फिर बैंक की स्थानीय ब्रांच में जाकर उन्हें अप्लाई करना होगा। बैंक ने पुराने कार्ड फरवरी 2017 से बंद कर दिए हैं, लेकिन अब उन्हें बदलवाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2018 तय कर दी है।

यह भी पढ़ें : सोना 180 रुपए चमका, चांदी में भी तेजी, जानिए कीमत

दरअसल एसबीआई के पुराने एटीएम और डेबिट कार्ड के पीछे एक काली पट्टी होती है। ये काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप कहलाती है। इसमें ग्राहक के खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में