ITC Q4 Result: सरकार के टैक्स फैसले का सीधा असर! ITC का प्रॉफिट धड़ाम से 74% गिरा, फिर भी कंपनी निवेशकों को देगी इतने रुपये का डिविडेंड

ITC Q4 Result: आईटीसी लिमिटेड के मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी हुए हैं। सिगरेट पर बढ़े टैक्स के कारण कंपनी का शुद्ध लाभ 74% घटकर 5113.36 करोड़ रुपये हो गया है। टैक्स बोझ बढ़ने से कंपनी की कमाई पर बड़ा असर पड़ा और मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की गई। (NSE: ITC, BSE: 500875)

ITC Q4 Result: सरकार के टैक्स फैसले का सीधा असर! ITC का प्रॉफिट धड़ाम से 74% गिरा, फिर भी कंपनी निवेशकों को देगी इतने रुपये का डिविडेंड

(ITC Q4 Result/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 21, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आईटीसी का मुनाफा Q4 में 74% गिरा।
  • सिगरेट बिजनेस पर टैक्स बढ़ने से दबाव बढ़ा।
  • कंपनी ने ₹8 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया।

नई दिल्ली: ITC Q4 Result: देश की बड़ी FMCG कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 74% गिरकर 5113.36 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 19,562 करोड़ था। सिगरेट बिजनेस पर बढ़े टैक्स का सीधा असर कंपनी की कमाई पर देखने को मिला।

टैक्स बढ़ने से सिगरेट बिजनेस पर दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक, सिगरेट पर बढ़े टैक्स के कारण आईटीसी के मार्जिन पर काफी दबाव पड़ा है। कंपनी का मुख्य रेवेन्यू सिगरेट से आता है। इसलिए टैक्स में बदलाव का सीधा असर उसके मुनाफे पर दिखा। इसी वजह से तिमाही नतीजों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद भी आज आईटीसी के शेयर में मामूली तेजी देखने को मिली। जहां 0.033% की तेजी के साथ 307.65 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

निवेशकों के लिए 8 रुपये का डिविडेंड

कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। यह फैसला शेयरधारकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि यह डिविडेंड नियामकीय मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

ITC Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (21 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम ITC Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 307.65
बदलाव +₹0.10 (+0.033%)
समय 21 मई, 3:30 PM IST
ओपन ₹ 309.85
हाई ₹ 311.30
लो ₹ 305.80
मार्केट कैप ₹3.85 लाख करोड़
P/E रेशियो 11.01
52 सप्ताह का उच्चतम ₹ 444.20
52 सप्ताह का न्यूनतम ₹ 287.00
डिविडेंड यील्ड 4.66%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 3.58

रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड डिटेल

आईटीसी ने डिविडेंड के लिए 27 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। भुगतान 24 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। इसके अलावा पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल डिविडेंड 14.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है। जिसमें पहले घोषित 6.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड भी शामिल है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।