SBI और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बीच हुआ करार, अब छोटे दुकानदारों को आसानी से मिल सकेगा लोन

Ads

SBI और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बीच हुआ करार, अब छोटे दुकानदारों को आसानी से मिल सकेगा लोन

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 01:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के साथ मिलकर छोटे दुकानदारों को आसान ऋण उपलब्ध कराएगा। इसके लिए दोनों ने आपस में समझौता किया है। एसबीआई और दैनिक इस्तेमाल के उपभोक्ता उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी एचयूएल इसी के साथ इन छोटे दुकानदारों को डिजिटलीकरण में मदद करेगी। ताकि वह कोविड-19 के बाद उपजी नयी परिस्थितियों में अपने आप की आजीविका चलाए रख सकें।

Read More: सांवेर में हुई CM की सभा में निजी बसों के अधिग्रहण मामले में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, दोषी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

साझेदारी के तहत एचयूएल की शिखर ऐप का इस्तेमाल करने वाले खुदरा दुकानदार वितरकों को भुगतान करने के लिए एसबीआई की ऋण सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे एसबीआई की योनो ऐप के साथ एकीकृत कर दिया जाएगा। एचयूएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि भारत में करीब एक करोड़ खुदरा दुकानदार हैं। उन्हें कर्ज लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि आमतौर पर वह अनौपचारिक तरीके से कारोबार करते हैं। इसी के साथ वह डिजिटल प्रौद्योगिकी अपनाने को लेकर भी उतने सहज नहीं होते।

Read More: जबलपुर में 172 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 212 हुए स्वस्थ, 3 संक्रमितों ने तोड़ा दम

वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में मेहता ने कहा कि एसबीआई के साथ हमारी साझेदारी इन छोटे खुदरा दुकानदारों को पेश आ रही धन की कमी को कुछ हद तक सुलझाने की कोशिश है। एचयूएल की शिखर ऐप दुकानदारों को उनके यहां सेल्समैन के पहुंचे बिना ही दुकान के लिए सामान ऑर्डर करने की सुविधा देती है। एसबीआई की योनो (यू नीड ओनली वन) ऐप उसका एकीकृत डिजिटल मंच है। यह ग्राहकों को बैकिंग के साथ-साथ खरीदारी, फिल्म टिकट बुकिंग इत्यादि की सुविधा भी देती है।

Read More: बड़े राज्यों में GST संग्रहण में बढ़ोतरी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर, पिछले सितम्बर की तुलना में इस सितम्बर में 24 फीसदी ज्यादा हुआ कलेक्शन