एसबीआई का फेस्टिवल ऑफर, ऑनलाइन शॉपिंग में 10% की छूट के साथ कैशबैक भी
एसबीआई का फेस्टिवल ऑफर, ऑनलाइन शॉपिंग में 10% की छूट के साथ कैशबैक भी
नई दिल्ली। स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट फेस्टिवल ऑफर लेकर आया है, जो 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि इसके लिए SBI के Yono डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म से खरीददारी करनी होगी। साथ ही इससे पेमेंट भी किया जा सकेगा। SBI ग्राहक पेमेंट और खरीददारी करके 50 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
इसके अलावा एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शापिंग पर 10 से 50 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके गुप्ता के मुताबिक एसबीआई ने Yono पर खरीददारी के लिए 85 ई-कॉमर्स कंपनी से करार किया है।
एसबीआई ने कहा है कि वह पहला ऐसा बैंक है, जो डिजिटल शॉपिंग फेस्टिवल ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच चलेगा। इसमें मिलने वाला 10 फीसदी का डिस्काउंट ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर मिलने वाली छूट के अलावा होगा।
एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर पीके गुप्ता ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिल रहा यह डिस्काउंट एसबीआई से जुड़ी 14 ई-कॉमर्स कंपनियों के 50 फीसदी डिस्काउंट के अलावा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


