सेबी ने सीएमएस इंफो सिस्टम्स, गो फैशन, टेगा इंडस्ट्रीज को आईपीओ की मंजूरी दी

Ads

सेबी ने सीएमएस इंफो सिस्टम्स, गो फैशन, टेगा इंडस्ट्रीज को आईपीओ की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - November 1, 2021 / 07:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स, महिलाओं के वस्त्र ब्रांड गो कलर्स की मालिकाना कंपनी गो फैशन और खनन उद्योग के लिए उपभोग्य सामग्रियों की निर्माता टेगा इंडस्ट्रीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी दे दी है।

इन कंपनियों ने अगस्त में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। नियामक ने उन्हें 26-29 अक्टूबर के दौरान आईपीओ के लिए ‘निष्कर्ष पत्र’ जारी कर दिया। किसी कंपनी के लिए आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

सेबी के अनुसार इस बीच, पीकेएच वेंचर्स ने 28 अक्टूबर को अपने आईपीओ दस्तावेज को वापस ले लिया। हालांकि, कंपनी ने दस्तावेज वापस लेने की वजह नहीं बतायी गयी।

कंपनी रेस्तरां और हवाई अड्डों पर फूड कियोस्क का संचालन करती है।

भाषा प्रणव अजय

अजय