सेबी ने एनएसई क्लियरिंग, इंडियन क्लियरिंग कॉर्प के लाइसेंस का नवीकरण किया
सेबी ने एनएसई क्लियरिंग, इंडियन क्लियरिंग कॉर्प के लाइसेंस का नवीकरण किया
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एनएसई क्लियरिंग लि. और इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन लि. के लाइसेंस का तीन साल के लिए नवीकरण कर दिया है।
सेबी की ओर से बुधवार को जारी दो अलग गजट अधिसूचनाओं में कहा गया है कि तीन साल का यह नवीनीकृत लाइसेंस दो अक्टूबर, 2026 तक वैध होगा।
एनएसई क्लियरिंग लि., नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। वहीं इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन लि. बीएसई की इकाई है।
सेबी ने नवीकरण लाइसेंस जारी करते हुए कहा कि प्रतिभूति बाजार और जनहित को देखते हुए लाइसेंस का नवीकरण किया गया है।
बयान में कहा गया है कि सेबी ने तीन अक्टूबर, 2023 से तीन साल के लिए इन इकाइयों को समाशोधन निगमों के रूप में काम करने की अनुमति दी है और इनके लाइसेंस का नवीकरण किया है।
ये दोनों समाशोधन निगम एनएसई और बीएसई पर किए गए सभी सौदों के समाशोधन और निपटान के लिए जिम्मेदार हैं।
भाषा अजय अजय प्रेम
प्रेम

Facebook


