Donald Trump On Iran / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Donald Trump On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद ईरान इसे जंग नहीं कहता। उन्होंने दावा किया कि ईरानी शासन पूरी तरह से बैकफुट पर है और समझौते के लिए बेताब है। उन्होंने बड़ा दावा किया है कि किसी तरह से ईरान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे ईरान की नौसेना, वायुसेना और ईरान की स्थिति को लेकर भी बड़ा दावा किया है। Middle East Conflict उन्होंने दावा किया है कि ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी हैं, साथ ही वहां हर तरह का इक्विपमेंट लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की ड्रोन फैक्ट्रियां लगभग 82% बंद हो गई हैं, साथ ही अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर कैपेसिटी खत्म कर दी है, इसलिए उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिला। उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर कहा कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है।
उन्होंने आगे एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरानी शासन ने 42,000 लोगों को मार डाला और वह किसी तरह से ईरान को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। US Iran War उन्होंने ईरान को एक क्रूर समूह करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर समूह है, लेकिन हमने उन्हें तबाह कर दिया है। साथ ही उन्होंने बड़ा दावा किया है कि उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ईरान को खुली चुनौती देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि ईरान कब तक टिक पाते हैं।