Nepal Bus Accident: एक झटके में खत्म हो गई 20 लोगों जिंदगी, नहीं मिला किसी को संभलने का मौका, हादसा जान दहल उठेगा दिल

Ads

Nepal Bus Accident: रोल्पा: नेपाल के रोल्पा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 07:20 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 07:30 AM IST

nepal accident/ image source: ikisahilnews x handle

HIGHLIGHTS
  • रोल्पा में भीषण जीप हादसा
  • 700 मीटर गहरी खाई में गिरावट
  • 20 लोगों की दर्दनाक मौत

Nepal Bus Accident: रोल्पा: नेपाल के रोल्पा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के घायल या लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुआ, जहां बारिश के चलते सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी।

Nepal Accident:पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्थानीय लोग बैसाख पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने के लिए निजी जीप किराए पर लेकर यात्रा कर रहे थे। रास्ते में लगातार बारिश होने के कारण कीचड़ और फिसलन बढ़ गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और जीप सीधा गहरी खाई में जा गिरी। रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा ने बताया कि वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Bus Accident:इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू

Nepal Bus Accident के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन भारी बारिश और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उवा और थाबांग क्षेत्रों से अतिरिक्त बचाव दल मौके पर भेजे गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

रोल्पा जिले के जलजाला क्षेत्र में।

कितने लोगों की मौत हुई?

कम से कम 20 लोगों की मौत।

हादसे का कारण क्या था?

बारिश और फिसलन भरी सड़क।