Share Market: सेंसेक्स में भारी गिरावट, निफ्टी भी 17,700 के नीचे आया

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया।

Share Market: सेंसेक्स में भारी गिरावट, निफ्टी भी 17,700 के नीचे आया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 29, 2021 10:43 am IST

मुंबई, विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया।

यह भी पढ़ें: प्रचार थमा…खेला अभी बाकी है! प्रचार के युद्ध में किसको बढ़त मिली और आखिरी वक्त में कौन बदलेगा पासा?

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 704.22 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: आदिवासी महोत्सव…क्यों रुठी बीजेपी..आरोप-प्रत्यारोप करने और सवाल उठाने से किसे क्या हासिल होगा?

सेंसेक्स में एचडीएफसी को लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में चल रहे थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353.70 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 17,857.25 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,818.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

यह भी पढ़ें:  कांकेर मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों के लिए NMC की मिली सशर्त मंजूरी, कोरबा व महासमुंद का एप्लीकेशन हुआ अमान्य

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारो में शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


लेखक के बारे में