मुंबई, (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50,000 अंक के पार निकल गया। सकारात्मक वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
Read More News: मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को अलविदा कहा.. संन्यास का ऐलान
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 50,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। बाद में यह 300.09 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,092.21 अंक पर कारोबार कर रहा था।
Read More News: बाइडन के हवाले अमेरिका, 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई और कही ये बात..
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.40 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,730.10 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी भी 14,738.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।
Read More News: दरिंदे, दाग, दर्द ! MP के दामन पर फिर दाग !
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।
Read More News: ‘तांडव’ के निर्देशक के साथ 3 को ट्रांजिट अग्रिम जमानत.. फौरन गिरफ्तारी से मिली राहत
वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
Read More News: प्रदेश में आज 10 कोरोना मरीजों की मौत, 594 नए संक्रमितों की पुष्टि, 491 मरीज डिस्चार्ज
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Yenr7M9TOUA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>