शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी से, सेंसेक्स करीब 200 अंक उछाल पर

शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी से, सेंसेक्स करीब 200 अंक उछाल पर

शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी से, सेंसेक्स करीब 200 अंक उछाल पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 7, 2021 5:11 am IST

मुंबई सात अपैल (भाषा) मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआत तेजी से हुई और बीएसई-30 सेंसेक्स करीब दो सौ अंक ऊपर चल रहा है।

बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एसबीआई जैसे शेयरों में लिवाली का अच्छा समर्थन देखा गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेक्स 199.01 अंक यानी 0.40 प्रतिशत तेजी के साथ 49,400.40 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 68.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,752.40 पर था।

पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, डा रेड्डी और ओएनजीसी के शेयर भी तेजी में चल रहे थे। इसके विपरीत टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक और एचडीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक में गिरवट का रुझान था।

कोविड19 का प्रकोप बढने के भय से मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट आयी थी।

भाषा मनोहर पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में