शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

Ads

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

  •  
  • Publish Date - September 2, 2021 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुंबई । वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के बीच, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त के सहारे बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की उछाल आयी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.30 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,490.51 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 46.85 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 17,123.10 पर पहुंच गया।

read more: कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका का संपत्ति कर संग्रह 46 फीसदी तक बढ़ा

सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज के शेयर में सबसे ज्यादा दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गयी। इसके बाद टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), एलएंडटी और टाटा स्टील के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, मारुति और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान हुआ।

read more: फेरीवालों की समस्या के लिए जनता समान रूप से जिम्मेदार : जितेंद्र अहवाद

पिछले सत्र में, बीएसई सूचकांक 214.18 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,338.21 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी लगातार सात दिन की तेजी के बाद 55.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.25 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 666.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।