मुंबई, एक नवंबर (भाषा) देश का सेवा निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत घटकर 28.42 अरब डॉलर रह गया जबकि सेवाओं के आयात में 10.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में सेवाओं का आयात 14.59 अरब डॉलर रहा। सितंबर तिमाही के तीनों माह में सेवाओं का आयात घटा है।
वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही के सिर्फ एक महीने सितंबर में सेवा क्षेत्र का निर्यात घटा है। इसके पहले जुलाई और अगस्त के महीनों में सेवा क्षेत्र के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
भाषा अजय अजय प्रेम
प्रेम