Shivraj Singh on Congress: ‘क्या कांग्रेस संसद और संविधान से ऊपर है?’, वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- ‘देश कभी माफ नहीं करेगा’
Shivraj Singh on Congress: 'क्या कांग्रेस संसद और संविधान से ऊपर है?', वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- 'देश कभी माफ नहीं करेगा'
Shivraj Singh on Congress | Photo Credit: AI
- कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी
- कांग्रेस के फैसले पर शिवराज का बड़ा हमला
- बोले- 'क्या कांग्रेस संविधान से ऊपर है?'
नई दिल्ली: Shivraj Singh on Congress कांग्रेस ने वंदे मातरम् के गायन (Singing of Vande Mataram) को लेकर अपना रुख साफ कर लिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे। जिसको लेकर अब सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के इस फैसलों को लेकर भाजपा ने बड़ी आलोचना की है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया पलटवार
Shivraj Singh on Congress मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के इस फैसले को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि ‘राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा न गाने का कांग्रेस का फैसला असंवैधानिक है। क्या कांग्रेस संसद और संविधान से ऊपर है? वंदे मातरम् पूरा न गाने का फैसला मुस्लिम लीग के दबाव में लिया गया था। आज भी उसी निर्णय को मानना कांग्रेस की लीगी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस भारत, भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं से कभी जुड़ी ही नहीं रही। वंदे मातरम् का अपमान-भारत माता का अपमान है। जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।’
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा न गाने का कांग्रेस का फैसला असंवैधानिक है। क्या कांग्रेस संसद और संविधान से ऊपर है?
वंदे मातरम् पूरा न गाने का फैसला मुस्लिम लीग के दबाव में लिया गया था। आज भी उसी निर्णय को मानना कांग्रेस की लीगी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
कांग्रेस भारत,…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 20, 2026
बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हुई बैठक
आपको बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंक कमेटी की बैठक हुई। जिसमें इसमें ही वंदे मातरम पर कांग्रेस ने यह फैसला लिया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दे हैं, जबकि भाजपा के लिए ये राजनीतिक मुद्दे हैं। 1950 में संविधान सभा ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था। इसमें कुल 6 पैरा हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Flood Relief in Farrukhabad: बाढ़ में डूबे घर, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकी! फर्रूखाबाद के राहत शिविरों में स्मार्ट क्लास से लेकर खेलकूद तक की खास व्यवस्था
- Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?
- CM Yogi Adityanath News : ‘यूपी आइए, निवेश बढ़ाइए… सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है’! Japan Investment Meet में CM योगी ने निवेशकों से किया बड़ा वादा

Facebook


