SBI FD Interest Rates: अब आपकी FD पर मिलेगा कम ब्याज? इस सरकारी बैंक ने इंटरेस्ट रेट में कर दी बड़ी कटौती, जानिए कितना मिलेगा ब्याज

SBI FD Interest Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कुछ अवधि वाली बल्क एफडी की ब्याज दरों में कटौती की है। 7 से 179 दिनों की अवधि के लिए ब्याज तर 25 बेसिस पॉइंट घटा दी है। नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी है। जिसके बाद ग्राहकों को अब इस अवधि में कम ब्याज मिलेगा।

SBI FD Interest Rates: अब आपकी FD पर मिलेगा कम ब्याज? इस सरकारी बैंक ने इंटरेस्ट रेट में कर दी बड़ी कटौती, जानिए कितना मिलेगा ब्याज

(SBI FD Interest Rates/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 20, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: August 20, 2026 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • SBI ने ₹3 करोड़+ की Bulk FD पर दरें घटाईं
  • 7-179 दिन की FD पर 0.25% कटौती
  • 180-210 दिन की FD पर 0.10% कटौती

नई दिल्ली: SBI FD Interest Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की घरेलू Bulk Term Deposit पर कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों (SBI FD Interest Rates) में कटौती की है। बैंक की नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी है। यह बदलाव मुख्य रूप से छोटी अवधि की बल्क एफडी पर किया गया है। वहीं, 3 करोड़ रुपये से कम की सामान्य रिटेल FD पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

छोटी अवधि की FD पर ज्यादा कटौती

दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 7 से 179 दिनों की Bulk FD पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25% की कटौती की है। इसके अलावा 180 से 210 दिनों की अवधि वाली FD पर 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10% घटाई है। लेकिन 211 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लंबी अवधि वाले निवेशकों के लिए मौजूदा दरें बनी हुई है।

वरिष्ठ नागरिकों पर भी असर

ब्याज दरों में यह बदलाव सीनियर सिटीजन की Bulk FD पर भी (SBI FD Interest Rates) लागू हुआ है। 7 से 179 दिनों की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों की दर में 25 बेसिस पॉइंट और 180 से 210 दिनों की अवधि पर 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है। वहीं, 211 दिन से 10 साल तक की अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें नई FD और मैच्योरिटी के बाद होने वाले रिन्यूअल पर लागू होंगी।

समय से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लागू

SBI की Bulk FD को समय से पहले बंद कराने पर 1% की पेनल्टी लागू होगी। यह नियम नई जमा राशि के साथ रिन्यू की जाने वाली FD पर भी लागू रहेगा। इसलिए बड़ी रकम निवेश करने से पहले यह जरूर देख लें कि निवेश की अवधि के दौरान पैसों की जरूरत तो नहीं पड़ेगी। समय से पहले निकासी करने पर मिलने वाला ब्याज पर भी असर पड़ सकता है।

सामान्य FD पर नहीं हुआ बदलाव

3 करोड़ रुपये से कम की सामान्य SBI Retail FD पर इन बदलावों (SBI FD Interest Rates) का कोई असर नहीं पड़ा है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, सामान्य ग्राहकों के लिए रिटेल FD की ब्याज दरें 3.05% से 6.40% तक हैं। सीनियर सिटीजन को सामान्य दर से अतिरिक्त ब्याज के साथ 3.55% से 7.05% तक मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।