सीमेंस एनर्जी इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 441 करोड़ रुपये
सीमेंस एनर्जी इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 441 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड (एसईआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 68 प्रतिशत बढ़कर 441 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि एक वर्ष पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 263 करोड़ रुपये था।
एसईआईएल अक्टूबर से सितंबर तक का वित्त वर्ष अपनाती है। कंपनी के अनुसार, यह उसके वित्त वर्ष 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) की तीसरी तिमाही के नतीजे हैं।
कंपनी की परिचालन आय अप्रैल-जून तिमाही में 39.3 प्रतिशत बढ़कर 2,486 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 1,785 करोड़ रुपये थी। इसमें मजबूत ऑर्डर और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का प्रमुख योगदान रहा।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल ऑर्डर बढ़कर 19,331 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 16,601 करोड़ रुपये था।
भाषा योगेश रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: सीमेंस एनर्जी इंडिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 441 करोड़ रुपये
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm