सीमेंस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये रहा
सीमेंस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये रहा
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सीमेंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 26 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी के शुद्ध लाभ में यह गिरावट विदेशी मुद्रा में हुए नुकसान और नए श्रम कानूनों के लागू होने के एकमुश्त प्रभाव के कारण आई।
सीमेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को एक बयान में अपने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के वित्त परिणामों की जानकारी दी।
वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 363 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सीमेंस लिमिटेड ने कहा कि उसके शुद्ध लाभ पर सरकार द्वारा घोषित नए श्रम कानूनों के कार्यान्वयन के कारण 74 करोड़ रुपये की एकमुश्त लागत का प्रभाव पड़ा।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 3,831 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,360 करोड़ रुपये थी।
सीमेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील माथुर ने कहा कि अनुशासित निष्पादन और मजबूत ऑर्डरबुक के दम पर कंपनी ने तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया, जिससे राजस्व में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: सीमेंस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये रहा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm