सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

Ads

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 03:10 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी अपनी नवीनतम निवेशक प्रस्तुति में कहा कि उसे चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल होने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत घटकर 8,250 करोड़ रुपये रह गई थी जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह रिकॉर्ड 10,290 करोड़ रुपये रही थी।

सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए स्थिर प्रगति का वर्ष रहा, जिसमें परिचालन प्रदर्शन एवं बही-खाता लगातार मजबूत हुआ। बेहतर बिक्री और मजबूत लाभ से प्रमुख बाजारों में हमारे ग्राहकों का भरोसा एवं मांग लगातार बने रहने का संकेत मिलता है।’’

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका