वायदा बाजार में चांदी 135 रुपये टूटी

Ads

वायदा बाजार में चांदी 135 रुपये टूटी

  •  
  • Publish Date - April 22, 2022 / 03:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 135 रुपये लुढ़क कर 66,990 रुपये किलो पर पहुंच गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 135 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत घटकर 66,990 रुपये किलो पहुंच गयी। इसमें 7,351 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.64 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा रमण

रमण