कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच चांदी एक प्रतिशत गिरकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई

Ads

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच चांदी एक प्रतिशत गिरकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:42 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर दृष्टिकोण पर चिंताओं के बीच विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,757 रुपये टूटकर 2.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,757 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,63,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 10,599 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, मुद्रास्फीति की चिंताएं बढ़ने और फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त मौद्रिक नीति रुख की उम्मीदों को बल मिलने से चांदी दबाव में आ गई।

ऑगमोंट में अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, दुनिया में धातु के सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में, भारत प्रवाह पर अंकुश लगाने और रुपये पर दबाव कम करने की कोशिश कर रहा है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में हाजिर कीमतें 1,500 रुपये टूटकर 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 1.36 प्रतिशत टूटकर 74.52 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश