फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले चांदी वायदा में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी
फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले चांदी वायदा में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी
नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) बुधवार को लगातार दूसरे दिन चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई। इसकी कीमत 1,705 रुपये गिरकर 2.48 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों के इंतजार के कारण यह गिरावट देखी गई।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,705 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,48,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 11,162 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि फेडरल रिजर्व की नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक ज्यादातर दूर ही रहे, जिससे चांदी में नई खरीदारी सीमित रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स चांदी वायदा अहम 70 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे गिर गया और 69.87 डॉलर प्रति औंस पर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


