चांदी का वायदा भाव 136 रुपये गिरकर 98,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर

Ads

चांदी का वायदा भाव 136 रुपये गिरकर 98,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर

  •  
  • Publish Date - March 7, 2025 / 01:29 PM IST,
    Updated On - March 7, 2025 / 01:29 PM IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के अपने सौदे घटाने से शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 136 रुपये घटकर 98,005 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 136 रुपये या 0.14 प्रतिशत घटकर 98,005 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 20,912 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.15 प्रतिशत गिरकर 32.59 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा अनुराग

अनुराग