चांदी वायदा कीमतों में 611 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट

Ads

चांदी वायदा कीमतों में 611 रुपये प्रति किग्रा की गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 22, 2022 / 05:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 611 रुपये की गिरावट के साथ 54,885 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 611 रुपये यानि 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,885 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,703 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश