हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 593 रुपये की तेजी के साथ 66,196 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 593 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,196 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,170 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.48 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश