Bharathiraja Passes Away: नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पहले ही हो चुका है बेटे का निधन

Ads

Bharathiraja Passes Away: नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पहले ही हो चुका है बेटे का निधन

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 10:22 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 10:23 AM IST

Bharathiraja Passes Away | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भारतीराजा का निधन
  • कमल हासन, श्रीदेवी और रजनीकांत के साथ

चेन्नई: Bharathiraja Passes Away दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। (Bharathiraja Death) पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कहानी के चयन और उसके अनूठे प्रस्तुतीकरण के लिए पथप्रदर्शक माने जाने वाले अभिनेता-निर्देशक भारतीराजा का चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हुआ। वह 84 वर्ष के थे। (Bharathiraja Dies at 84)

Bharathiraja Death वह मुख्य रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि की कहानियों के लिए जाने जाने थे। अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा को 1977 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म ’16 वायाथिनिले’ से प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे जबकि सुपरस्टार रजनीकांत ने खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और आज भी इसे बेहतरीन तमिल फिल्मों में से एक गिना जाता है।

उन्हें प्यार से ‘‘इयक्कुनर इमयम’’ कहा जाता था, जिसका सामान्य मतलब ‘‘निर्देशक जगत का शिखर पुरुष’’ होता है। भारतीराजा की एक अनूठी विशेषता थी कि वह अपनी फिल्मों में ‘आर’ अक्षर के नाम वाली अभिनेत्रियों को मौका देते थे जैसे कि राधा। वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे। उन्होंने पिछले कई वर्षों से निर्देशन से दूरी बना ली थी लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धनुष के साथ उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘तिरुचित्रम्बलम’ में काम किया। उनके अभिनेता बेटे मनोज का उनसे पहले ही निधन हो चुका है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीराजा कौन थे?

तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक, जिन्हें ग्रामीण कहानियों के लिए जाना जाता था।

उनकी पहली फिल्म कौन सी थी?

16 वायाथिनिले (1977), जिसने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई।

उन्हें किस नाम से जाना जाता था?

‘‘इयक्कुनर इमयम’’ यानी ‘‘निर्देशक जगत का शिखर पुरुष’’।