चांदी वायदा कीमतों में 206 रुपये प्रति किलो की गिरावट

Ads

चांदी वायदा कीमतों में 206 रुपये प्रति किलो की गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 25, 2022 / 06:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 206 रुपये की गिरावट के साथ 54,925 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 206 रुपये या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,925 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इसमें 23,179 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश