कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 1,456 रुपये की गिरावट के साथ 66,071 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,456 रुपये यानी 2.16 प्रतिशत की हानि के साथ 66,071 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,403 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 2.68 प्रतिशत की हानि के साथ 25.62 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश