चांदी वायदा कीमतें अपरिवर्तित रहे

Ads

चांदी वायदा कीमतें अपरिवर्तित रहे

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 04:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 54,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 54,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बना रहा। इसमें 23,407 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों को पूर्ववत बनाये रखने के कारण चांदी वायदा कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 18.54 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

भाषा राजेश राजेश

राजेश