हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव बढ़े

Ads

हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव बढ़े

  •  
  • Publish Date - February 17, 2022 / 03:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 131 रुपये की बढ़त के साथ 63,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मार्च अनुबंध 131 रुपये या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 7,510 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

भाषा अजय अजय

अजय